डुब्रॉवनिक में पहियों वाले सूटकेस पर लगा दिया प्रतिबंध

न्यूयॉर्क । यूरोप के एक शहर ने पहियों वाले बैग्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूरोपियन देश क्रोएशिया के शहर डुब्रॉवनिक अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है।शहर काफी पुराना है और यहां की इमारतें, सड़कें, सब प्राचीन अवतार में नजर आती हैं। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। 
अब सोचिए कि जिस शहर में इतने लोग आएं, वहां उतने ही ट्रैवल बैग्स या सूटकेस भी आते होंगे जिसमें लोग अपना सामान रखकर लाते होंगे। पर डुब्रॉवनिक के प्रशासन ने शहर में पहियों वाले सूटकेस पर ही प्रतिबंध लगा दिया है.इस अजीबोगरीब फरमान के पीछे विचित्र कारण छुपा हुआ है। दरअसल, शहर की कई गलियां और सड़कें पत्थर की बनी हुई हैं और वही इसे प्राचीन लुक देती हैं।जब पर्यटनक इन सड़कों पर अपने पहियों वाले बैग्स के साथ चलते हैं तो काफी शोर होता है।रात के वक्त भी वहां के लोकल लोगों को ऐसा ही शोर सुनाई देता है जिसकी वजह से वो सो नहीं पाते हैं। बस इसी असुविधा का सामना करने वाले लोगों ने प्रशासन से शिकायत की कि इस समस्या का हल खोजा जाए।
 शहर के मेयर मैटो फ्रैंकोविक ने नया नियम लागू कर दिया और शहर में पहियों वाले बैग्स पर ही प्रतिबंध लगा दिया। अगर कोई इस नियम को नहीं मानेगा और बैग लेकर चलता दिखेगा तो उसे जुर्माने के तौर पर 23 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे। ये नियम, रिस्पेक्ट द सिटी मुहिम के तहत बनाया गया है। बता दें कि यात्रियों के लिए बैग या सूटकेस उनके सामान रखने का एक जरिया होते हैं पर कंपनियां धीरे-धीरे उन्हें स्टाइलिश भी बनाती जा रही हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उनसे अट्रैक्ट होकर उन्हें खरीद लें।यही कारण है कि बैग्स में पहिए लगाए गए जो उसे ले जाने में सुविधाजनक बनाते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!