मेट्रो से डीयू जा रहे प्रधानमंत्री मोदी, कुछ ही देर में उनका विवि में होगा भव्य स्वागत

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में आज शामिल होंगे। डीयू प्रशासन ने समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय में समारोह से संबंधित पोस्टरों को जगह-जगह लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

मेट्रो में पीएम ने लोगों से की बात

दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो में लोगों से बातचीत की। इस दौरान सभी अपने बीच प्रधानमंत्री को देखकर काफी उत्साहित नजर आए। 

सीसीटीवी से लेकर पुलिस फोर्स तक तैनात

समारोह में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस फोर्स के साथ अन्य सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है। इसमें सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है।

समारोह में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

विश्वविद्यालय के खेल परिसर को सजाया गया है। इसमें जगह-जगह पौधारोपण किया गया है। समारोह के लिए भव्य स्टेज बनाया गया है। जहां से मोदी छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे।

पीएम के साथ ये विशिष्ट अतिथि भी समारोह में होंगे शामिल

पीएम मोदी के साथ समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे। वहीं, समारोह की अध्यक्षता डीयू के वाइस चांसलर योगेश सिंह करेंगे।

तीन भवनों की आधारशिला भी रखेंगें पीएम

समारोह में हिस्सा लेने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी डीयू में तीन भवनों की आधारशिला भी रखेंगें। भवन प्रौद्योगिकी संकाय, एक कंप्यूटर केंद्र और एक अकादमिक ब्लॉक के लिए हैं। तीनों भवन अगले दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!