दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

कुछ दिनों से बिना बरसे विदा हो रहे बादल आखिरकार गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बरस ही गये। दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि दो जुलाई तक हल्की बारिश के ही आसार हैं

दिल्ली में मानसून समय से पहले ही पहुंच गया था। लोग उम्मीद कर रहे थे कि मानसून की बारिश जारी रहेगी, लेकिन दिल्ली में बारिश के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दो से तीन इलाकों में हल्की बारिश तो कुछ इलाकों में धूप निकल रही है। लोगो को तेज बारिश का इंतजार है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में औसत बारिश 000.1 मिमी दर्ज की गई, जबकि पालम में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 013.8 मिमी बारिश, आयानगर में 024.6 मिमी व नजफगढ़ में 002.0 मिमी बारिश हुई। बाकी इलाके बारिश के लिए तरसते रहे। 

दिल्ली में एक जून से अब तक मानक केंद्र सफदरजंग में 79.5 मिमी बारिश हो चुकी है। विभाग ने बृहस्पतिवार को भी आंशिक बादल रहने व हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!