शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल; सेंसेक्स-निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर, मेटल-फार्मा सेक्टर चमके

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 64 हजार के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 19000 का आंकड़ा पार कर गया। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी और इससे बाजार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में मदद मिली।

पहलीं बार सेंसेक्स 64000 और निफ्टी 19000 के लेवल के पार पहुंचा

एफएंडओ की एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स 500 अंक मजबूत होकर 63,915.42 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्ट 154.70 (0.82%) अंकों की उछाल के साथ 18,972.10 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख इंडेक्स पहली बार इन स्तरों पर बंद हुए हैं। इंट्राडे कारोबार में पहली बार सेंसेक्स 64000 तो निफ्टी 19000 के लेवल के पार पहुंचा। इस दौरान सेंसेक्स ने 64,050 जबकि निफ्टी 19,011 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा।

नए ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी

बुधवार के पहले तीन सत्रों में ही निवेशकों को हुआ 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फायदा

बुधवार के कारोबारी सेशन के पहले तीन सत्रों में निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ। मानसून की शुरुआत, एचडीएफसी बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प के विलय पूरा करने की घोषणा व जून डेरिवेटिव शृंखला की समाप्ति से बाजार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में मदद मिली।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!