राजस्थान में नटवर लाल पति ने अपनी ही पत्नी की करवाईं चार शादियां

अलवर:  राजस्थान के अजमेर जिले में एक महीने पहले ही लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश हुआ था। एक बार प्रदेश में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। ताजा मामला अलवर जिले का है। यहां जिले के बानसूर के मीणा मोहल्ले में एक लुटेरी दुल्हन के भागने से पहले ही परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। लुटेरी दुल्हन के पकड़े जाने के बाद पूछताछ पर जो खुलासा हुआ वो हैरान करने वाला था। पता चला है कि जिस महिला को लोगों ने पकड़ा उसका पति पैसों के लालच में उसका खुद ही उसकी शादी करवाता था। आरोपी पति ने महिला की चार बार शादी करवा चुका है। इधर, आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूछताछ जारी है।


 
ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला और उसके पति असम के रहने वाले हैं। आरोपियों को पता चला था कि उनकी राजस्थान के किसी गांव में एक युवक को दुल्हन चाहिए तो उन्होंने परिवार को असम बुला लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि हम भी दूल्हा ढूंढ रहे हैं। इसके बाद आरोपी महिला असम के माधुनी निवासी दीप्ति नाथ ने हरिमोहन मीणा से शादी कर ली। पूरे रीति- रिवाज से शादी हुई। शादी में करीब 8 लाख रुपए खर्च किए। साढ़े तीन लाख रुपए दुल्हन के नाम असम में रहने वाले बालेता नलबारी को दिए गए। इसके बाद परिवार दुल्हन को लेकर अलवर आ गया।

15 दिन बाद बनाया भागने का पूरा प्लान
पीड़ित हरिमोहन मीणा ने बताया कि शादी के 15 दिन बाद ही दीप्ति भागने की फिराक में थी। 21 जून की दोपहर करीब 2 बजे जब वह घर के बाहर झाडू लगा रही थी तो शक हुआ। उससे पूछा भी कि इतनी दोपहर में कौन झाडू लगाता है तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके कुछ देर बाद ही एक कार उनके घर के बाहर आई और ड्राइवर ने हॉर्न दिया। इशारा मिलते ही दीप्ति घर से दौड़ी और कार में बैठ गई। लेकिन कार ड्राइवर के निकलने से पहले ही मेरे बड़े भाई हेमराम ने आनन फानन में अपनी पिकअप लगा दी, जिससे दोनों भागने में असफल रहे।


ऐसे खुला पूरा मामला
पकड़े जाने के बाद दोनों को लेकर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पूछताछ की गई तो पता चला कि कार लेकर आया शख्स का नाम लोयकालिता है, वह महिला का पति है और वो अपनी पत्नी की ऐसी ही चार शादियां करवा चुका है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पीड़ित हरिमोहन का कहना है कि दीप्ति घर से रुपए और जेवरात लेकर फरार होने वाली थी। लेकिन, इससे पहले ही वो पकड़ गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!