मणिपुर को दहलाने की साजिश नाकाम, असम राइफल्स ने बरामद किए हथियार

असम राइफल्स और कोहिमा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है और मणिपुर में की जा रही हथियारों की सप्लाई की साजिश को नाकाम कर दिया है। असम राइफल्स ने नगालैंड पुलिस के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चलाया। बता दें कि मणिपुर में एक महीने से भी ज्यादा समय से हिंसा चल रही है और वहां हिंसा की घटनाओं में अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि सुरक्षा बलों को खूफिया सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया था कि कुछ संदिग्ध हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में हथियारों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर असम राइफल्स और कोहिमा की पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया।

ऑपरेशन के तहत 26 जून की रात करीब दो बजे पुलिस को एक वाहन में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। इनका पीछा करने पर सुबह करीब छह बजे संदिग्धों को पकड़ लिया गया। सुरक्षा बलों ने संदिग्धों के पास से दो पिस्टल, चार मैगजीन, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया।बता दें कि मणिपुर में अभी तक 1100 हथियार, 13702 गोला बारूद, 250 बम और अन्य सामान बरामद किया गया है। सुरक्षा बल राज्य में शांति के लिए हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। मणिपुर में हिंसा शुरू हुए 52 दिन बीत चुके हैं। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक भी हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!