बिहार विधानसभा में सुरक्षा प्रहरी नियुक्ति घोटाले की तैयारी : विजय सिन्हा

पटना. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को विधानसभा में सुरक्षा प्रहरी नियुक्ति में बड़े पैमाने पर घोटाले की तैयारी करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रहरी नियुक्ति के लिए चयनित एजेंसी ने ही पूरी नियुक्ति प्रक्रिया तैयार की है.

पत्रकार वार्ता में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार में नीतीश मॉडल सबसे चर्चित बन गया है. जिसमें बिहार में घोटालों की बारात सज रही है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में सुरक्षा प्रहरी की बहाली में निविदा प्राप्त करने वाली एजेंसी ने ही निविदा की शर्तों को भी तैयार किया है. मैंने 23 जून को विधानसभा अध्यक्ष महोदय को एक पत्र लिखकर बहाली से जुड़ी जानकारियां मांगी हैं.

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि विधानसभा सचिवालय द्वारा एजेंसी का चयन भी मनमाने और भेदभावपूर्ण रूप से किया गया है. एजेंसी को कार्य आवंटन के बाद निविदा शर्तों में सुधार किया गया. विज्ञापन में जितनी सुरक्षा राशि एजेंसी से जमा करानी थी, उसे अंतिम चयन के बाद बदलकर कम कर दिया गया. इसी प्रकार चयनित एजेंसी को कार्य प्रारंभ से समाप्ति तक अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग समय पर भुगतान के प्रावधान की शर्त को भी बदल दिया गया और पूरी प्रक्रिया बदलकर एकमुश्त भुगतान करने का प्रस्ताव किया गया.

उन्होंने यह भी कहा कि चयन के लिए जो समिति गठित हुई वह भी नियमानुकूल नहीं है. इस समिति में एक ऐसे व्यक्ति को रखा गया है, जिनका आचरण पूर्व भी संदेहास्पद रहा है. बहाली के लिए चयनित एजेंसी को कार्य का अनुभव नहीं है और पूर्व में भी समय पर काम पूरा नहीं कर पाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई हुई है. ऐसे में इस एजेंसी का चयन बताता है कि दाल में कुछ काला है. लेकिन, आगे और जो बातें सामने आ रही है, उससे लगता है कि पूरी दाल ही काली है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सब सरकार के दबाव में किया जा रहा है. सरकार के दबाव में विधानसभा में सुरक्षा प्रहरी नियुक्ति में एक बड़े घोटाले की तैयारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!