साइबर क्राइम के गैंगस्टर दे रहे हैं ठगी की फ्रेंचाइजी?

पटना । साइबर क्राइम से जुड़े हुए अपराधी अब ठगी के व्यवसाय का आउटसोर्स करके भारी कमाई कर रहे हैं। जामताड़ा गिरोह बिहार में यह काम बड़े पैमाने पर कर रहा है। जामताड़ा गिरोह कमीशन के आधार पर फ्रेंचाइजी नेटवर्क तैयार कर रहा है। बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी करने के लिए अपराधियों को तैयार किया जा रहा है। पिछले 4 महीने में 74 करोड रुपए की साइबर ठगी इस गिरोह द्वारा की गई है। 
 जामताड़ा गिरोह के अपराध करने का नया तरीका सामने आया है। साइबर ठगी के लिए सेल कंपनियां बनाकर लोगों के खाते से ठगी की जा रही है। जामताड़ा गिरोह बैंक खाता उपलब्ध कराता है। जितनी राशि उस खाते में आती है। उसका 10 फ़ीसदी फ्रेंचाइजी को दिया जाता है। कॉल सेंटर से जो कॉल किए जाते हैं। उसका कमीशन 25 फ़ीसदी तय किया गया है। खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह को 8 फ़ीसदी कमीशन दिया जाता है। डाटा उपलब्ध कराने वाले अपराधियों को 2 फ़ीसदी कमीशन,फ्रेंचाइजी नेटवर्क के तहत दिया जाता है। इस गिरोह ने सिम कार्ड उपलब्ध कराने के लिए भी अलग से अपराधियों को रखा है। उन्हें भी बाकायदा ईमानदारी से 2 फ़ीसदी का कमीशन दिया जाता है। 
 जामताड़ा गैंग,वेबसाइट www। dot कूपन कोड डॉट इन के कूपन कमीशन एजेंट को भेजता है। जो इसे रिडीम कर सामान बेचता है। जो रुपया ठगी में प्राप्त होता है। उसका 30% कमीशन काटकर शेष राशि जामताड़ा गिरोह को भेजने की व्यवस्था की है। सबसे बड़े आश्चर्य की बात है कि अब साइबर क्रिमिनल, फ्रेंचाइजी नेटवर्क के सहारे बड़े पैमाने पर ठगी का काम कर भारी कमाई कर रहे हैं। जिस पर नियंत्रण लगा पाना पुलिस,साइबर क्राइम और सरकार के लिए मुश्किल होता जा रहा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!