पुतिन को न्‍योता देने को लेकर दुविधा में फंसा भारत

वॉशिंगटन । पुतिन को न्‍योता देने को लेकर भारत अभी दुविधा में फंसा हुआ है और वाइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी बाइडन के साथ मुलाकात के दौरान इस पूरे मामले पर बात कर सकते हैं। भारत को जी-20 शिखर सम्‍मेलन के लिए अतिथियों की लिस्‍ट फाइनल करनी है। अमेरिका के साथ जहां भारत की नजदीकी बढ़ रही है, वहीं रूस भारत का दशकों से सबसे करीबी मित्र है। ये दोनों ही देश जी-20 के सदस्‍य देश हैं लेकिन इस यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों के बीच जंग जैसे हालात हैं।
यूक्रेन को अमेरिका ने अरबों डॉलर के हथियार और आर्थिक मदद दी है। वहीं रूस अमेरिका के इस कदम से भड़का हुआ है। इससे दोनों ही महाशक्तियों के बीच तनाव अपने चरम पर है। अमेरिका की कोशिश है कि पुतिन को किसी तरह से दुनिया में अछूत बना दिया जाए। पुतिन पर युद्धापराध के आरोप लगे हैं और गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ऐसे में भारत का पुतिन को बुलाना अमेरिका को नाराज कर सकते हैं। इससे पहले जी7 देशों के बायकॉट के खतरे को देखते हुए जी-20 के पूर्व अध्‍यक्ष इंडोनेशिया ने रूस से पुतिन की बजाय विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को भेजने का अनुरोध किया था।
यही नहीं इंडोनेशिया ने किसी तरह से रूस को यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की को भी वर्चुअली शामिल होने पर सहमत किया था। अब यूक्रेन फिर चाहता है कि जेलेंस्‍की को जी-20 के शिखर सम्‍मेलन में शामिल होने का न्‍योता दिया जाए। भारत ने साफ कर दिया है कि वह जेलेंस्‍की को नहीं बुलाने जा रहा है। अब भारत पुतिन को बुलाने को लेकर फंसा हुआ है। अगर भारत पुतिन को नहीं बुलाता है तो यह रूस को नाराज कर सकता है। इससे पहले भारत ने एससीओ के शिखर सम्‍मेलन को वर्चुअल कर दिया है जिसमें रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन को भारत आना था। इससे कई एससीओ देश खुश नहीं हैं। यही वजह है कि अब बाइडन और मोदी की इस शिखर बैठक पर रूस की भी करीबी नजर बनी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!