टाइटैनिक का मलबा देखने गए पनडुब्बी में सवार सभी लोगों की मौत

वॉशिंगटन । टाइटैनिक का मलबा देखने गए सभी लोगों की मौत होने की पु‎ष्टि की जा रही है। हालां‎कि समुद्र में गोता लगाने वाली उस पर्यटक पनडुब्बी को अभी भी खोजा जा रहा है जो र‎विवार को लापता हो गई थी। इस लापता पनडुब्बी में एक पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश अरबपति और उनका बेटा समेत 5 लोग सवार हैं। अमेरिकी नौसेना समेत दुनिया भर से बचावदल रविवार को लापता हुई इस पनडुब्बी को खोजने में लगे हैं, लेकिन इसका कोई सुराग नहीं लगा है। गणना के हिसाब से पनडुब्बी में सवार लोगों के पास कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन बचा है, लेकिन अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शायद ऑक्सीजन होने के बावजूद उसमें सवार सभी लोग पहले ही मर चुके हों। बुधवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जब इस पनडुब्बी ने डुबकी लगाई थी तब इसमें 96 घंटे का ऑक्सीजन था। लेकिन गोता लगाने के कुछ देर बाद ही पनडुब्बी गायब हो गई और तब से इसका ऑक्सीजन लेवल लगातार घट रहा है। 
माना जा रहा है कि गुरुवार की सुबह 11 या 12 बजे तक ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो गया होगा। हालांकि रॉयल नेवी के रिटायर्ड अनुभवी डाइवर रे सिंक्लेयर ने दावा किया है कि संभव है कि पनडुब्बी में सवार सभी लोग जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड से मर गए हों। इस मामले में मीडिया से बात करते हुए रे सिंक्लेयर ने कहा, इन पनडुब्बियों में बैटरियां होती हैं, जो सीमित समय तक ही चलती हैं। इनमें कार्बनडाइऑक्साइड स्क्रबर होते हैं जो सीओ2 को अवशोषित कर लेती हैं। अगर ये काम न करें तो ऑक्सीजन खत्म होने से पहले ही लोगों का दम घुट सकता है। जहरीली गैस उन्हें पहले ही मार डालेगी। अंदर गैस भरने से उन्हें बहुत जल्दी नींद आ जाएगी और वह धीरे-धीरे मर जाएंगे। सीओ2 को कहीं भी निकलने की जगह नहीं है और मुझे डर है कि वह पहले ही मर चुके होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!