शादी डॉट कॉम पर हुई पहचान के बाद लिवइन में रख किया रेप, बनाया न्यूड वीडियो

भोपाल। राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना इलाके में पति से रहने वाली महिला की पहचान शादी डॉट कॉम के जरिये देवास के रहने वाले युवक से हो गई। आरोपी का भी अपनी पत्नि से विवाद चला रहा है, उसने महिला को शादी करने का झांसा देकर लिवइन में रख उसका दैहिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़ीता का न्यूड वीडिया भी बना लिया। बीते दिनो आरोपी वापस देवास लौट गया और शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने शिकायत करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। थाना पुलिस के अनुसार टीटी नगर थाना इलाके की एक बस्ती में रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन पारिवारिक कारणो के चलते उसका अपने पति से तलाक का प्रकरण चल रहा है। उसके परिजनो ने उसकी दूसरी शादी करने के लिए उसका बॉयोडाटा मैट्रिमोनियल वेबवाइट शादी डाट कॉम पर डाला था। बायोडॉटा को देखकर देवास में रहने वाले विजय खत्री नाम के युवक ने महिला और उसके परिवार वालो से संपर्क किया था। विजय ने महिला और उसके परिजनो को बताया था कि उसका भी अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। इसके बाद विजय और पीड़ीता के बीच बातचीत शुरु हो गई। बाद में आरोपी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर पीड़ीता ने अपनी सहमति दे दी। आरोप है कि विजय ने जल्द ही शादी करने का वादा कर महिला को लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद दोनों जाटखेड़ी इलाके में किराए का घर लेकर एक साथ रहने लगे। साथ रहने के दौरान विजय ने महिला का शारीरिक शोषण किया और उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। विजय ने उससे कहा कि जब उसका अपनी पति से और मेरा अपनी पत्नी से तलाक हो जाएगा तब में तुमसे शादी कर लूंगा। आरोप है कि बीते दिनों विजय अपनी बहन से मिलने का कहकर कुछ दिनो के लिये देवास गया था। जब तय समय के बाद भी वो वापस नहीं लौटा तब महिला ने उसे फोन कर वापस आने के बारे में पूछा। इस पर विजय ने उससे कहा कि अब वो वापस नहीं आएगा। इस पर महिला की उससे बहसबाजी हो गई। पीड़ीता ने जब उससे शादी की बात कही तब उसने उसके साथ शादी करने से साफ इंकार करते हुए धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में उसकी रिपोर्ट करने की कोशिश की तो वह उसके न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे और उसके परिवार को समाज में बदनाम कर देगा। इसके बाद पीड़ीता ने सारी बात परिजनों को बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विजय खत्री के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओ में मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हे।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!