धर्मशाला में मूसलाधार बारिश, 40 टूरिस्टों को बचाया गया

शिमला । हिमाचल प्रदेश में भी बिपरजॉय तूफान का असर दिख रहा है। बारिश के कारण टूरिस्ट सिटी धर्मशाला में 40 टूरिस्ट को पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू किया है। हिमाचल में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 
मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने बताया कि बीते 12 घंटे में कांगड़ा के पालमपुर में 57 एमएम, धर्मशाला में 43.3 और नगरोटा सूरियां में 34 एमएम पानी गिरा है सोमवार को भी हिमाचल में मौसम खराब बना हुआ है। 19 से लेकर 23 जून तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके पहले, रविवार को कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में कई स्थानों पर बारिश हुई। धर्मशाला के मैक्लोडगंज के भागसूनाग नाले और गुणा माता मंदिर के पास नाले में जलस्तर बढ़ने से 14 सैलानी फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों, पुलिस जवानों और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया।
कांगड़ा के पुलिस थाना ज्वाली के तहत पौंग झील के बीच स्थित बाथू की लड़ी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रजत (23) पुत्र अशोक कुमार व सुमित कुमार (26) पुत्र जुगल किशोर निवासी दौलतपुर के रूप में हुई है। रजत लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था जबकि सुमित कुमार भारतीय सेना का जवान है।  दोनों ही युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ महाभारत कालीन बताई जाने वाली बाथू की लड़ी नामक धार्मिक पर्यटन स्थल को देखने के लिए आए थे।  गर्मी से राहत पाने के लिए दोपहर रजत व सुमित कुमार पौंग झील में नहाने के लिए चले गए और पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण गहरे पानी में जाने से डूब गए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!