फास्टैग वॉलेट में अपर्याप्त राशि होने पर 9 करोड़ रुपए चुकाने का एनएचएआई का फरमान

नई दिल्ली । हरियाणा के एक शख्स को फास्टैग वॉलेट में अपर्याप्त राशि होने पर 9 करोड़ रुपए चुकाने का फरमान मिला। वाहन मालिक और पेटीएम फास्टैग यूजर ने हाल ही में बताया कि एनएचएआई के टोल प्लाजा का उपयोग करने के लिए उससे 9 करोड़ रुपये मांगे गए। जीएस रत्ता नाम के एक व्यक्ति ने टीम बीएचपी फोरम पर यह बात शेयर की। दरअसल, हरियाणा में हिसार के पास मायर टोल प्लाजा के माध्यम से उसके आने-जाने के लिए पैसे लिए गए थे। प्रूफ शेयर करते हुए इस व्यक्ति ने स्क्रीन शॉट भी दिखाया, जिसमें 9 करोड़ रुपये का बिल दिखाया गया।
इस व्यक्ति ने बताया कि जब उसने 9 करोड़ की पेंडिंग रकम के बारे में जानना चाहा तो, उसे जवाब मिला कि फास्टैग खाते में अपर्याप्त शेष राशि होने के चलते उसे पेटीएम द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। इस बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि उससे 9 करोड़ रुपये चार्ज किए गए, जबकि औसत टोल शुल्क 90 रुपये होना चाहिए था। इसके बाद इस शख्स ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, लेकिन नंबर उपयोग में नहीं था, फिर इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पूरा किस्सा शेयर किया।
टीम बीएचपी पर अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही अनुभव शेयर किए। एक यूजर ने कहा कि उससे 1.5 करोड़ रुपये मांगे गए थे। हालाँकि, इस मुद्दे को सुलझा लिया गया था और इसे तकनीकी गड़बड़ी कहा गया था। यह पहली मौका नहीं है जब किसी उपयोगकर्ता को अत्यधिक राशि का बिल भेजा गया है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!