योग दिवस पर बालासोर हादसे के दौरान मदद करने वालों से मिलेंगे रेलमंत्री

नई दिल्ली । रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून यानी योग दिवस के मौके पर ओडिशा के बालासोर जाएंगे। रेल मंत्री बालासोर में योगा दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रशासन के उन लोगों से भी मिलेंगे जो ओडिशा हादसे के पीड़ितों का ध्यान रख रहे हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने योगा दिवस के मौके पर देश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है। इन आयोजनों में मुख्य रूप केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता अलग-अलग जगह शामिल होंगे।खुद पीएम मोदी पहली बार अमेरिका में रहते हुए योगा दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
इसी क्रम में बीजेपी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बालासोर भेजने का फैसला किया है। अपनी बालासोर दौरे के दौरान रेल मंत्री उन लोगों से भी खास तौर पर मिलेंगे जिन्होंने ट्रेन हादसे के दौरान पीड़ितों को घटनास्थल से बाहर निकालने में प्रशासन की मदद की थी। रेल मंत्री हादसे के बाद घायलों के बचाव में जिन डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अन्य कर्मचारियों ने आगे आकर मदद की उनसे भी मुलाकात करेंगे। 
ओडिशा का बालासोर ट्रेन हादसा आखिर क्‍यों हुआ? इस हादसे की वजह क्‍या थी? इन सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं। इस ट्रेन हादसे में अभी तक 278 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने हादसे की जांच भी शुरू कर दी है। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया और अपनी जांच शुरू की थी। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। खुर्दा रोड मंडल के डीआरएम आर रॉय ने कहा था कि उनकी जानकारी के अनुसार, सीबीआई जांच शुरू हो गई है लेकिन विस्तृत विवरण अभी उपलब्ध नहीं है।
रेलवे बोर्ड ने हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 337, 338, 304ए (लापरवाही से मौत) और 34 (सामान्य मंशा) और धारा 153 (रेलवे यात्रियों के जीवन को खतरे में डालने वाली गैरकानूनी और लापरवाही भरी कार्रवाई) और रेलवे अधिनियम 154 और 175 (जीवन को खतरे में डालना) के तहत दर्ज किया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!