आज देश पनडुब्बी, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और हथियारों का अपने देश में विनिर्माण कर रहा है – रक्षा मंत्री 

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  कहा है किआज देश पनडुब्बी, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और हथियारों का अपने देश में विनिर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में विचारधारा के इतर सभी पक्षों में हमेशा सहमति रही है और देश का रक्षा उद्योग मित्र देशों की सुरक्षा जरूरतों को भी पूरा कर रहा है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री ने यहां ‘रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता विषय पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान, समिति में शामिल सांसदों को आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों और फैसलों के कारण अब तक हुई प्रगति से अवगत कराया गया। मंत्री ने देश की सुरक्षा बढ़ाने और विश्व स्तर पर उत्पन्न हो रहे विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सशस्त्र बलों को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की खातिर सरकार के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला।
आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए ‘‘मांग आश्वासन को सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक बताते हुए सिंह ने कहा कि उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें पूंजी परिव्यय सहित रक्षा बजट में निरंतर वृद्धि, वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू उद्योग के लिए रक्षा पूंजी खरीद बजट का रिकॉर्ड 75 प्रतिशत निर्धारित करना और सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी करना शामिल हैं।
मंत्री ने जोर दिया कि सरकार के फैसले रंग लाने लगे हैं और आज देश पनडुब्बी, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और हथियारों का अपने देश में विनिर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा उद्योग के बढ़ने से न केवल घरेलू आवश्यकताएं पूरी हो रही हैं बल्कि यह मित्र देशों की जरूरतों को भी पूरा कर रहा है ।
राजनाथ सिंह के हवाले से बयान में कहा गया है, ‘‘पिछले वित्तीय वर्ष में हमारा रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया और निर्यात 16 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। यह इस बात का साक्ष्य है कि रक्षा सेक्टर और देश सही रास्ते पर है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!