देश की सबसे लंबी व सबसे ऊंचाई वाली बस सेवा 9 माह बाद शुरू 

शिमला । हिमाचल प्रदेश में देश की सबसे लंबी और सबसे ऊंचाई वाली बस सेवा नौ महीने बाद शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली के रास्ते दिल्ली से लेह जा सकते हैं। 1 हजार 26 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए एक तरफ का किराया 17 सौ 36 रुपये है, इसमें लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में एक रात का ठहराव भी शामिल है। तीन ड्राइवर 30 घंटे की लंबी यात्रा के अलग-अलग समय पर दो कंडक्टरों के साथ बस चलाएंगे। राज्य द्वारा संचालित हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दिल्ली से अपराह्न 3.45 बजे रवाना होती है। अगले दिन केलांग में रुकने के बाद लेह के लिए रवाना होगी।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एचआरटीसी यह विशेष बस चला रहा है। एचआरटीसी के एक एचआरटीसी ने कहा, पर्यटकों, खासकर विदेशियों की आवाजाही दिल्ली-लेह मार्ग पर काफी अच्छी है। अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि एक यात्री केलांग और दिल्ली मार्गों के बीच ऑनलाइन बुकिंग भी प्राप्त कर सकता है। हालांकि, केलांग से लेह के टिकट काउंटर पर बेचे जाते हैं। बस हिमाचल और लद्दाख के ठंडे रेगिस्तान में चार ऊंचे पहाड़ी दर्रे को पार करती है, जिनमें रोहतांग दर्रा (13,050 फीट), बारालाचा दर्रा (16,020 फीट), लाचुंगला दर्रा (16,620 फीट) और तांगलांगला दर्रा (17,480 फीट) शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!