किरतपुर-मनाली फोरलेन के तीन टोल प्लाजा पर कार चालकों को देने होंगे 350 रुपये

किरतपुर से मनाली तक के फोरलेन पर तीन टोल प्लाजा पर पर्यटकों और अन्य वाहन चालकों को टोल चुकाना होगा। इसमें टकोली टोल प्लाजा को इसी माह शुरू करने की तैयारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) कर रहा है। फोरलेन पर कार चालकों को तीन टोल पर करीब 350 रुपये टोल देना होगा। हालांकि व्यावसायिक वाहनों के लिए ये दाम अलग रहेंगे। टकोली टोल प्लाजा के टेंडर जारी हो चुके हैं। इसके लिए एजेंसी भी फाइनल हो चुकी है। अब बाकी की प्रक्रिया पूरी कर इसी माह यहां पर कर्मचारी तैनात कर दिए जाएंगे। किरतपुर से मनाली तक इस फोरलेन पर तीन टोल प्लाजा लगाए गए हैं। इसमें पहला टोल बिलासपुर के गरामोड़ा में, दूसरा टोल बिलासपुर के बलोह में और तीसरा टोल टकोली में है।

हालांकि अभी तक गरामोड़ा और बलोह टोल के टेंडर नहीं हुए हैं। एनएचएआई ने दोनों टोल के टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए फाइल दिल्ली भेजी है। जल्द ही दोनों टोल के टेंडर जारी होने की संभावना है। कार के अलावा फोरलेन पर बस, ट्रक और हल्के व्यावसायिक वाहनों के टोल दाम भी लगभग तय किए जा चुके हैं। बस इन्हें टेंडर के बाद अधिकारिक करना बाकी है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार गरामोड़ा टोल पर कार चालकों को करीब 170 रुपये तक देने होंगे। वहीं बलोह टोल पर करीब 70 रुपये देने होंगे। टकोली में कार चालकों को करीब 110 रुपये भरने होंगे। इसके अलावा अन्य वाहनों के लिए टोल दाम अलग होंगे। संवाद

बिलासपुर आने के लिए एक ही जगह भरना होगा टोल
किरतपुर से बिलासपुर आने वालों को सिर्फ गरामोड़ा में ही टोल देना होगा। वहीं फोरलेन से शिमला की तरफ से हमीरपुर जाने वालों को कहीं भी टोल नहीं देना है।

सिंगल एक्सएल, डबल एक्सएल वाहनों के अलग होंगे दाम
हल्के व्यावसायिक वाहनों की बात करें तो गरामोड़ा में उनके लिए टोल टैक्स करीब 270 रुपये होगा। बलोह में 120 से ऊपर रहेगा। वहीं टकोली में करीब 185 रुपये लगेंगे। बसों और ट्रकों के लिए गरामोड़ा में टोल करीब 570 रुपये तक होगा। टकोली में यह करीब 385 रुपये तक होगा। बताते चलें कि फोरलेन पर सिंगल एक्सएल, डबल एक्सएल और अन्य प्रकार के मालवाहकों के लिए टोल के दाम अलग होंगे।

टकोली टोल प्लाजा का टेंडर जारी
टकोली टोल प्लाजा का टेंडर जारी हो गया है। इसकी राशि कितनी है, इसकी जानकारी अधिकारिक पत्र मिलने के बाद दी जा सकेगी। टोल के लिए एजेंसी फाइनल हो चुकी है। जैसे ही बाकी की प्रक्रिया पूरी होगी, टोल शुरू कर दिया जाएगा। इसी माह इस टोल शुरू किया जाएगा। अन्य टोल के टेंडर के लिए फाइल भेजी गई है। – वरुण चारी, किरतपुर-नेरचौक फोरलेन परियोजना निदेशक

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!