मध्‍य प्रदेश सरकार 65 लाख विद्यार्थियों को नि:शुल्क ड्रेस देगी, आर्डर देने की तैयारी

भोपाल  ।   मध्‍य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के 65 लाख से अधिक विद्यार्थियों को राज्य सरकार नि:शुल्क गणवेश (ड्रेस) उपलब्ध कराएगी। इस पर करीब 390 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रदेश में काम कर रहे महिला स्व-सहायता समूहों से गणवेश तैयार कराई जाएंगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य आजीविका मिशन को आर्डर देने की तैयारी कर ली है। आर्डर इसी माह दिया जा सकता है। बता दें कि बीते शैक्षणिक सत्र (2022-23) में सरकारी स्कूलों के 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही गणवेश मिली हैं। उनमें भी खराब कपड़ा और साइज छोटा या बड़ा होने की शिकायतें आई हैं।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की ड्रेस तैयार करने की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपी है। पिछले तीन साल से समूह ही ड्रेस तैयार कर रहे हैं। हालांकि इसे लेकर कई शिकायतें हैं। पिछले साल भी दिया गया ड्रेस का आर्डर अब तक पूरा नहीं हो पाया है और अब वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए आर्डर दिया जा रहा है। स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि इस बार से ड्रेस की गुणवत्ता और समय पर वितरित हुई या नहीं, इसका पूरा हिसाब रखा जाएगा। इसकी प्रक्रिया निर्धारित की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!