रायपुर। देश की प्रभावशाली शख्सियतों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ दिया है। यहीं नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में रतन टाटा , केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी, भारती इंटरप्राजेस के संस्थापक व चेयरमैन सुनील मित्तल और योगगुरु बाबा रामदेव सहित कई अन्य हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने देश की 100 प्रतिभाशाली शख्सियतों की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश के मुखिया बघेल 54वें स्थान पर हैं। वहीं स्मृति ईरानी बघेल से एक पायदान नीचे 55वें नंबर पर हैं। जबकि अमिताभ बच्चन व रतन टाटा को क्रमशरू 57वीं व 58वीं रैंक मिली है। सूची में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई हैं।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









