22 जून की अमेरिकी दौरे से आने के बाद पीएम मोदी जा सकते हैं मिस्त्र

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से वापस आने के बाद मिस्र के दौरे पर जा सकते हैं। इसके लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच पीएम मोदी के दौरे को लेकर बातचीत जारी है। राष्ट्रपति अल सिसी ने इसी साल भारत गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि बनकर आए थे। पीएम मोदी अगर मिस्र दौरे पर जाते हैं तो ये 14 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का मिस्त्र दौरा होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस यात्रा की भूमिका और चर्चा किये जाने वाले बिंदुओं पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है। भारत और मिस्र के बीच नजदीकी और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने की कोशिश में 6 महीने के भीतर दूसरी बार दोनों देशों के नेताओं के बीच ये मुलाकात होगी।
उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी 2023 में गणतंत्र दिवस परेड पर मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी मुख्य अतिथि थे। इसी दौरान राष्ट्रपति सीसी ने पीएम मोदी को काहिरा आने का न्यौता दिया था। अगर पीएम मोदी यहां के दौरे पर जाते हैं तो साल 2009 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का मिस्त्र का दौरा होगा। पीएम मोदी 22 जून को अमेरिका पहुंचेंगे, जहां वो अमेरिकी संसद को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जमकर भारत की तारीफ की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!