मैहर मां शारदा देवी दरबार में माथा टेकने पहुंचे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, आरती भी उतारी

सतना: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट रविवार शाम मैहर पहुंचे। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए। सचिन पायलट ने मां शारदा की आरती भी उतारी। इससे पहले राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के घर पहुंचकर कार्यकतार्ओं से भेंट की।  हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और इसके बाद वे कार के माध्यम से सतना के मैहर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह, सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौके पर मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत…
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र कुमार सिंह के आगमन पर मां शारदा की नगरी मैहर में हुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैहर के पदाधिकारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मां शारदे के दर्शन के पश्चात नेतागण सतना प्रस्थान कर गए स्वागत में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा, सेवादल के जिला अध्यक्ष अरुण तने मिश्रा पार्षद ध्यानेश भाई सनी आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    लापरवाही पड़ी महंगी: डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

    मैहर. रेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुंबई-हावड़ा रेल खंड स्थित मैहर रेलवे स्टेशन में रेल परिचालन में हुई गंभीर चूक के बाद डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मियों…

    बाराती बनकर पहुंचे IT अफसर: सतना में कारोबारियों के 5 ठिकानों पर पड़ा छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

     मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!