एयर फोर्स ग्रेजुएशन समारोह में मंच से लड़खड़ाकर गिरे राष्ट्रपति बाइडन, व्हाइट हाउस ने जारी किया यह बयान

राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को कोलोराडो में अमेरिकी वायुसेना अकादमी के उपाधिग्रहण समारोह के दौरान लड़खड़ाकर गिर पड़े। दरअसल, प्रमाण पत्र देने के बाद बाइडन जैसे ही आगे बढ़ें उनका पैर सैंडबैग (रेत से भरा बैग) में फंस गया और वह गिर पड़े। हालांकि, गिरने के तुरंत बाद उन्हें वायु सेना के एक अधिकारी के साथ-साथ उनके यूएस सीक्रेट सर्विस के दो सदस्यों द्वारा उठाया गया, वह जल्दी से उठे और वापस अपनी सीट पर चले गए। लेकिन, बाइडन के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

https://twitter.com/spectatorindex/status/1664360645310185472

बाइडन ने अमेरिकी वायुसेना अकादमी के स्नातकों को स्वयं को इस सेवा के लिए चुनने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब उनके पास एक ऐसी दुनिया में आगे बढ़ने का “महान विशेषाधिकार” है जो आने वाले वर्षों में और अधिक भ्रमित करने वाला होगा। हालांकि, स्नातकों को डिग्री सौंपने के बाद मंच पर ठोकर लगने से उनकी उपस्थिति बाधित हुई।

व्हाइट हाउस ने बताया, बाइडन पूरी तरह ठीक
व्हाइट हाउस ने कहा कि गिरने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ठीक हैं। वह उस वक्त लड़खड़ा गए जब वह पोडियम से वापस जा रहे थे, जहां से उन्होंने अकादमी के स्नातकों को संबोधित किया। उन्होंने सैकड़ों कैडेट्स को बधाई दी और प्रमाण पत्र वितरित किए। व्हाइट हाउस के संचार निदेशक बेन लाबोल्ट ने ट्वीट कर बताया कि बाइडन पूरी तरह ठीक हैं। वह हाथ मिलाते समय मंच पर एक सैंडबैग से टकराकर गिर गए थे। 

जानकारी के मुताबिक जिस प्लेटफॉर्म पर जो बाइडन खड़े थे, उसके करीब रेत से भरे बैग लगाए गए थे, जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है। गिर कर संभलने के बाद बिना किसी सहायता के राष्ट्रपति अपनी सीट पर वापस चले गए और समारोह के दौरान उत्साहित दिखे। 

बता दें कि बाइडन 80 वर्ष के हो चुके हैं। इससे पहले भी बाइडन के लड़खड़ाकर गिरने की खबरें सामने आई हैं। इस साल फरवरी में बाइडन विमान की सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिर गए थे। बताया गया था कि बाइडन पोलैंड की राजधानी वारसॉ में एयर फोर्स वन पर सवार होने के लिए सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिर गए थे। हालांकि, चंद सेकेंड में उन्होंने खुद को संभाल लिया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!