ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजों से काफी उम्मीदें: सांटियागो

भारतीय मुक्केबाज टीम के  हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा का मानना है कि मुक्केबाज सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और वह चाहते हैं कि मुक्केबाज एशियाई क्वालीफायर से कम से कम पांच ओलंपिक कोटे हासिल करें। भारतीय मुक्केबाजों ने हाल में विश्व चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें अमित पंघाल (52 किग्रा) ने रजत और मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता है। इससे पहले भारत ने कभी भी एक चरण में एक कांस्य से ज्यादा पदक हासिल नहीं किया था। निएवा ने कहा, ‘‘हम जिस टूर्नामेंट में जाते हैं, उसमें हमेशा परिणामों की तुलना करते हैं कि अगर ये ओलंपिक होते तो क्या होता। क्या हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं? अभी तक हमने दिखा दिया कि हम हर प्रतियोगिता में अच्छा कर रहे हैं। ’’उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक में कोई गांरटी नहीं है लेकिन हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम ओलंपिक में कुछ बड़ा करेंगे। ’’ भारतीय मुक्केबाज अब तीन से 14 फरवरी को चीन के वुहान में होने वाले एशियाई ओसनिया क्वालीफायर को ध्यान में रखकर अभ्यास करेंगे। क्वालीफायर में आठ पुरूष वजन वर्गों — फ्लाइवेट 52 किग्रा, फेदरवेट 57 किग्रा, लाइटवेट 63 किग्रा, वेल्टरवेट 69 किग्रा, मिडिलवेट 75 किग्रा, लाइट हेवीवेट 81 किग्रा, हेवीवेट 91 किग्रा और सुपर हेवीवेट 91 किग्रा से अधिक में ओलंपिक कोटे दांव पर लगे होंगे। निएवा ने कहा, ‘‘क्वालीफायर काफी मुश्किल होंगे। हम चाहते हैं सभी आठ मुक्केबाज क्वालीफाई कर लें, लेकिन वास्तविकता की बात करें तो पांच से छह मुक्केबाजों को ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना चाहिए। ’’ निएवा ने कहा, ‘‘निचले वजन वर्गों में विश्व चैम्पियनशिप और ओलपिंक पदकधारी मुक्केबाज होंगे इसलिये हम आराम से नहीं बैठ सकते। हमें तय करना होगा कि हम उन्हें काफी अंतर से हरायें ताकि जजों के दिमाग में कोई संशय नहीं रहे, हमारी चुनौती यही है।’’ भारतीय मुक्केबाजों के आगामी महीनों के कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे दो टूर्नामेंट हैं, पहला अक्टूबर में विश्व सैन्य खेल और फिर दिसंबर में इंडियन मुक्केबाजी लीग।’’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!