मेसी बने फीफा फुटबॉलर आफ द ईयर

अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल और जुवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर रिकॉर्ड छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ द ईयर खिताब जीता है। खिताब की दौड़ में इन दोनों के अलावा नीदरलैंड और लिवरपूल फुटबॉलर वर्जिल वान दिक भी थे। मेसी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं। पिछली बार क्रोएशिया के लुका मोदरिच यह पुरस्कार जीतकर मेसी और रोनाल्डो के पिछले दस साल से चले आ रहे वर्चस्व को तोड़ा था पर इस बार वह शीर्ष तीन में जगह नहीं बना सके। रोनाल्डो ने पांच बार यह पुरस्कार जीता है। दिक ने पिछले महीने ही मेसी और रोनाल्डो को पछाड़कर यूएफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले डिफेंडर बने थे। लिवरपूल ने मई में टॉटेनहम को हराकर यूरोपियन खिताब जीता था। लिवरपूल के बॉस जुर्गेन क्लॉप ने फीफा के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता। क्लॉप के मार्गदर्शन ने लिवरपूल ने टॉटेनहम को 2-0 से हराकर 15 साल बाद चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। क्लॉप ने मैनचेस्टर सिटी के पेप गार्डियोला और टॉटेनहम के मौरिसियो को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता। लिवरपूल के एलिसन ने सिटी के एंडरसन और बार्सिलोना के मार्क आंद्रे टेर को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीता। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!