सलकनपुर देवीधाम में आज से तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव

भोपाल ।  प्रदेश के प्रसिद्ध देवी लोक सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। देवी लोक महोत्सव में 31 मई के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। सीएम मंत्री और विधायकों के साथ देवी लोक की आधारशिला रखेंगे। समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होंने का सभावना है।
देवीलोक महोत्सव में 29 मई को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरूस्कार 25 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए और 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कलश और पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए और 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, मिट्टी के दीये सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार रुपए और 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। देवी लोक महोत्सव में 30 मई को बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लिए विशाल लंगडी भजन प्रतियोगिता (पुरुष) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मंडलियों में से प्रथम आने वाली मंडली को एक लाख 51 हजार, द्वितीय मंडली को एक लाख रुपए और तृतीय मंडली को 51 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
देवी लोक महोत्सव में 31 मई को माताजी की चुनरी, शिला, कलश यात्रा निकाली जाएगी। वैदिक रीति से स्वस्ति वाचन, मंत्रोच्चार होगा। भूमि पूजन, शिला पूजन कार्यक्रम के बाद देवी लोक मंदिर के स्वरुप पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में आतिशबाजी के बाद प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में धर्म गुरुओं और कथावाचकों का सम्मान किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    बुधनी में BJP की जीत, भार्गव ने शिवराज के सियासी किले में नहीं लगने दी सेंध

    मध्य प्रदेश में कुल दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए. बुधनी और विजयपुर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच अहम और कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बुधनी को शिवराज…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!