हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद वहां फंसे कई वाहनों सहित 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया 

शिमला ।  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और बारालाचा ला जिले में भारी बर्फबारी के बाद वहां फंसे कई वाहनों सहित 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मौके से 120 वाहनों को निकाला गया और अन्य फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास जारी है।
पुलिस ने बताया कि वाहनों को निकालने के लिए लाहौल और स्पीति पुलिस, सीमा सड़क संगठन और ‘माउंटेन जर्नी जिस्पा की टीम अब संयुक्त अभियान चला रही है। बारालाचा से आ रहे एक पर्यटक ने अधिकारियों को बताया था कि बारालाचा ला में भारी बर्फबारी के बाद लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है और इसमें 400 से भी अधिक वाहन फंस गए हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही दारचा से एक पुलिस दल रवाना किया गया और इस अभियान में लाहौल होटलायर एसोसिएशन, टूरिज्म सोसाइटी और माउंटेन जर्नी जिस्पा की एक अन्य टीम शामिल हुई, जबकि बचाव अभियान के लिए केलांग से दो पुलिस दल भेजे गए। उन्होंने बताया कि वहां फंसे लोगों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की गई है।
पलिस ने बताया कि 15 से 16 घंटे के इस अभियान में हल्के मोटर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि भारी मोटर वाहनों को हटाया जा रहा है। लाहौल एवं स्पीति के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने जिले में आने वाले पर्यटकों से पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!