भारत के साथ सबसे अहम प्राथमिकताओं पर काम करता है अमेरिका

वाशिंगटन । विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की आधिकारिक यात्रा से पहले कहा कि अमेरिका सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाता सम्मेलन को संबो‎धित करते हुए कहा ‎कि भारत के साथ हमारी साझेदारी अहम है। हम अपनी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करते हैं। मिलर ने कहा कि उन्हें यह उम्मीद है कि भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने और साझा चिंता के मामलों पर काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्रा के बारे में किए गए सवालों पर मिलर ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा ‎कि निश्चित रूप से यूक्रेन में युद्ध उन विषयों में से एक होगा जिन पर चर्चा की जाएगी।
प्रवक्ता मिलर ने कहा ‎कि यह प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई पिछली बैठकों में भी चर्चा के विषयों में से एक रहा है। अमेरिका स्पष्ट रूप से वीजा में देरी को चिंता का विषय मानता है और कांसुलर दल भारत में जितना संभव हो उतनी तेजी से वीजा आवेदनों पर कार्रवाई करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा ‎कि यह हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मुझे पता है कि यह देश में हमारे दूतावास के लिए भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की आधिकारिकयात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन की ओर से 22 जून 2023 को आयोजित राजकीय रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!