पार्किंग में सो रही 3 साल की बच्ची की एसयूवी से कुचलकर मौत 

हैदराबाद । हैदराबाद में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में गर्मी की वजह से सो रही 3 साल की बच्ची की एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई। बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। बच्ची के कार से कुचले जाने का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हयातनगर की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में यह दर्दनाक हादसा हुआ। कार चला रहे हरि राम कृष्णा जमीन पर बच्ची को नहीं देख सके और अपनी गाड़ी पार्क करते समय बच्ची के ऊपर चढ़ा दी। वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और उनकी पत्नी मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग में सब-इंस्पेक्टर के रूप में काम करती हैं। 
मृतक बच्ची की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। उसका परिवार हाल ही में कर्नाटक से आया था। पुलिस ने कहा कि बच्ची की मां, जो अपार्टमेंट बिल्डिंग के पास एक निर्माण स्थल पर काम कर रही थी, दोपहर में उसे तेज गर्मी से बचाने के लिए पार्किंग एरिया में ले आई। फिर मां बच्ची को जमीन पर सुला दिया। 
इसी बीच, घर लौटे राम कृष्ण ने कार पार्क करते समय बच्ची को नोटिस नहीं किया। कार का अगला पहिया बच्ची के सिर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़िता की मां कविता ने बताया कि वह सुबह करीब 8 बजे हयातनगर में लेक्चरर्स कॉलोनी में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने के लिए पहुंची। फिर दोपहर करीब 2:30 बजे उसने अपने बच्चों, 6 साल के बेटे बसवा राजू और 3 साल की बेटी लक्ष्मी के साथ लंच किया। महिला ने बताया कि उनकी बेटी गर्मी बर्दाश्त नहीं कर सकी और इसीलिए पास के बालाजी आर्केड अपार्टमेंट के बेसमेंट में सोने के लिए चली गई। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!