उत्तराखंड में भारी बारिश ने बदल दी ‎फिजां, आंधी-तूफान ने बढ़ाई मुसीबत

हल्द्वानी । उत्तराखंड में भारी बा‎‎रिश का दौर शुरु हो गया है। यहां मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। बीती रात से ही प्रदेश में मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे, तो वहीं मंगलवार रात को आंधी लोगों के लिए आफत बन गई। हालां‎कि मंगलवार देर रात बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि अंधड़ आफत बन गई। रात में आई आंधी ने तबाही मचाई। कई पेड़ टूट कर गिर गए, किसी के घर की छत टूटी तो कहीं बिजली के खंभे उखड़ गए। हल्द्वानी में तेज अंधड़ से कई मकान क्षतिग्रस्त होने के समाचार ‎मिले हैं। वहीं दूसरी ओर बिजली के खंभे भी टूट गए हैं। जानकारी के अनुसार पूरे शहर में बिजली सप्लाई ठप हो गई। जगह-जगह पेड़ गिरने से लोग रास्तों में फंसे रहे। रामपुर रोड पर देहरादून नंबर की कार के ऊपर विशालकाय पेड़ गिरने से चालक दब गया। यहां पर देर रात तक पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही।
मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। अंधड़ से नैनीताल रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड व कालाढूंगी रोड में कई विशालकाय पेड़ गिर गए। रास्तों में कई बस व छोटे वाहन फंस गए। अंधड़ तेज होने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी समय से नहीं पहुंच सकी। पुलिस के अनुसार देर रात रुद्रपुर से हल्द्वानी आने वाली सिडकुल की कई बसें भी रास्ते में पेड़ गिरने से फंसी रही।
इधर, बिजली के तारों के ऊपर पेड़ गिरने से शहर में बिजली गुल रही। आज भी कई इलाकों में बिजली नहीं आई है। 
हालां‎कि लोगों के लिए मौसम तो ठंडा हो गया है, लेकिन बिजली नहीं होने से परेशानी हो रही है। अब बिजली के खंभों और तार को फिर से जोड़ने का काम किया जा रहा है। मंगलवार रात को प्रदेश के कई इलाकों में आंधी आफत लेकर आई। कई पेड़ गिरे, तो बिजली के खंभे गिरे। नैनीताल में बीती रात अंधड़ से राजपुरा मोहल्ले में चार घरों की छत उड़ी। आंधी इतनी तेज थी कि घरों की छत हवा के साथ उड़ गई। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!