आवैसी ने कहा, नए संसद भवन के उद्घाटन स्पीकर ओम बिरला करें 

नई दिल्ली । नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासी संग्राम छिड़ हुआ है। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन के उद्घाटन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राष्ट्रपति को समारोह में नहीं बुलाने को लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान बताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन न करवाना और न ही उन्हें समारोह में बुलाना, यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। राहुल गांधी ने कहा कि संसद अहंकार की ईंटों से नहीं बल्कि संवैधानिक मूल्यों से बनी है।
वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी केंद्र पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को इसका उद्घाटन नहीं करना चाहिए। अगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नए संसद भवन का उद्घाटन नहीं करते हैं, एआईएमआईएम समारोह में शामिल नहीं होगी। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बहिष्कार तब होना ही था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि भवन का निर्माण इतनी जल्दी पूरा हो जाएगा। सिर्फ अपना चेहरा बचाने के लिए बहिष्कार का नाटक कर रहे हैं। सरमा ने कहा कि इस दिन वीर सावरकर की जयंती है। यह उनके लिए समारोह का विरोध या बहिष्कार करने का एक और कारण हो सकता है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह के बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संसद भवन ब्रिटिश कार्यकाल के पहले बना था और राष्ट्रपति भवन ब्रिटिश काल में बना हुआ है, तब उसका उद्घाटन इंदिरा गांधी कैसे करती? अगर कोई उसके एक हिस्से का उद्घाटन करता है, तब अलग बात है, लेकिन पूरे संसद का उद्घाटन करना अलग बात है। पहले जो बना था उस नया बनाया गया है, तब  हमारी मांग थी कि उसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए। राहुल का ये बयान कांग्रेस, आप और टीएमसी सहित 19 विपक्षी दलों द्वारा नए संसद परिसर के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार को लेकर आया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!