एमपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के नतीजे आज, शिक्षामंत्री परमार करेंगे घोषणा

एमपी बोर्ड 25 मई को कक्षा-10 और कक्षा-12 के नतीजे जारी करेगा। कुछ ही देर बाद दोपहर 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार नतीजे घोषित करेंगे। 

विभिन्न पोर्टल पर मिलेगी जानकारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विभिन्न पोर्टल पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जानने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। एमपीबीएसई मोबाइल एप और विभिन्न पोर्टल पर भी परीक्षा परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

मोबाइल पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपना परीक्षा परिणाण मोबाइल एप की मदद से भी देख सकेंगे। परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक और आवेदन क्रमांक डालें।ऐसे

देख सकेंगे रिजल्ट
10वीं और 12वीं के छात्र रिजल्ट अपना रिजल्ट https://mpresult.nic.in , https://mpbse.mponline.gov.in या https://mpbse.nic.in वेबसाइट पर देख सकेंगे।

 मुख्यमंत्री ने दिया है स्टूडेंट्स को संदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10वीं ,12वीं के रिजल्ट के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- मेरे प्यारे भांजे एवं भांजियों, यदि असफल भी हो जाओ तो चिंता नहीं करना। रूक जाना योजना के माध्यम से आपको जून में एक बार फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा। 

एमपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के नतीजे आज, शिक्षामंत्री परमार करेंगे घोषणा

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार अब से कुछ ही घंटों बाद कक्षा-10 और कक्षा-12 के नतीजे घोषित करेंगे। इसके लिए गुरुवार दोपहर 12:30 बजे का समय तय किया गया है। परमार माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में रिजल्ट घोषित करेंगे। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2023 में कराया गया था। 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित हुई थी। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुई थीं। अप्रैल माह में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 10वीं-12वीं का परिणाम एक साथ जारी कर रहा है, जिसके चलते मेधावी विद्यार्थियों को रिजल्ट के घोषणा के अवसर पर नहीं बुलाया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पिछले साल 29 अप्रैल 2022 को रिजल्ट किया था। बीते साल 12वीं की में 72.72% छात्र-छात्राएं और 10वीं में 59.54% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!