बद्रीनाथ में जमीन 1 फुट धंसी जोशीमठ की दरारें बढ़ी

देहरादून । उत्तराखंड में प्राकृतिक प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।बद्रीनाथ और आसपास के क्षेत्र की जमीन 1 फुट तक नीचे धंस गई है। बद्रीनाथ के मुख्य बाजार में जमीन धंसने के कारण कुछ दुकानों को वहां से हटा दिया गया है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन को रोका गया है।
उत्तराखंड क्षेत्र में हो रही भारी तोड़फोड़ का असर बद्रीनाथ इलाके में सबसे ज्यादा पड़ा है। मास्टर प्लान के तहत अलकनंदा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का काम जोर-शोर से चल रहा है। इसका असर यहां पर बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है।
प्रोफेसर एसपी सती का कहना है कि मास्टर प्लान के तहत जगह -जगह खुदाई की गई है। इससे जो गड्ढे बने हैं। उसमें पानी का रिसाव तेजी के साथ हो रहा है।जिसके कारण यहां पर जमीन धंसने के मामले बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया है, कि प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा दीवारों का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। वरना इस क्षेत्र को बचा पाना मुश्किल होगा।
नैनीताल के माल रोड टिफिन टॉप में भी जमीन धंसने के कई मामले सामने आए हैं।माल रोड,टिफिन टॉप और नैना पीक में भी जमीन धंसने के मामलों की जांच की जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। नैनीताल की आबादी पर भी बड़ा खतरा देखने को मिल रहा है।
बद्रीनाथ में पांच भैया मोहल्ले का मुख्य बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।यहां पर आवाजाही को रोक दिया गया है। नारायण पुरी की दुकानों को भी यहां से हटाया गया है। बामणी गांव के पैदल मार्ग में भारी दरारें देखने को मिल रही है। बद्रीनाथ इलाके में अभी भी तोड़फोड़ चल रही है।जिसके कारण यहां के लोगों में भारी दहशत है। स्थानीय प्रशासन और सरकार का कहना है, कि इसका असर 4 धाम की यात्रा पर नहीं पड़ेगा। लेकिन जिस तरह से यहां पर  मकानों की दरारें बढ़ रही हैं। जमीनों पर जगह-जगह दरारें देखने को मिल रही है। उससे लोगों में भय फैल रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!