दूषित पानी पीने से करीब 25 ऊंटों की मौत 

भरुच । गुजरात के भरूच जिले के कच्चीपुरा गांव के पास एक तालाब का दूषित पानी पीने से करीब 25 ऊंटों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कच्चे तेल को ले जाने वाली एक पाइपलाइन में रिसाव हो गया था जिसके कारण तालाब दूषित हो गया। ऊंटों ने दूषित पानी को पी लिया, इससे उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक कच्चीपुरा के ग्रामीण के मालधारी समुदाय के लिए ऊंट उनके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
ऊंटों ने उनकी आजीविका चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गांव पीने के पानी के संकट से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक जल निकाय में ऊंटों ने पानी पीया जिसके बाद धीरे-धीरे कर उनकी मौत होने लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 30 ऊंटों का नुकसान हुआ है, जिसमें से 25 के शव बरामद किए गए हैं जबकि शेष ऊंटों का इलाज और बरामदगी के प्रयास जारी हैं। वहीं भरूच में प्रदूषण निगरानी के क्षेत्रीय अधिकारी मार्गी पटेल ने कहा कि प्रदूषण के संभावित स्रोत के रूप में आसपास के किसी भी रासायनिक उद्योग की पहचान नहीं हुई है। उन्होंने कहा, जबकि ओएनसीजी का एक कुआं आसपास के क्षेत्र में मौजूद है, लेकिन रिसाव की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उस क्षेत्र से सैंपल एकत्र किए गए हैं जहां ऊंटों के शव पाए गए थे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच स्थिति कुछ साफ हो पाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!