29 मई को रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी भारत दर्शन गौरव ट्रेन 

भोपाल । भारत दर्शन गौरव ट्रेन आगामी 29 मई को इदौंर से रवाना होकर उसी दिन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रैन का भव्य स्वागत किया जाएगा। गौरतलब है कि भारत दर्शन गौरव ट्रेन का संचालन रेलवे के सार्वजनिक उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए किया जा रहा है। इस ट्रैन में पर्यटक 10 दिनों तक अनेक राज्यों के पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। यह ट्रेन श्री रामेश्वरम, तिरुपति दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी, जो देवास, उज्जैन, शुजालपुर, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर स्टेशनों पर स्टॉपेज लेकर चलेगी। यात्रा में कन्याकुमारी, मदुरई, रामेश्वरम, तिरुपति एवं त्रिवेन्द्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। भारत गौरव ट्रेन के आरामदायक रेल यात्रा, भोजन, सड़क परिवहन से बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, आवास व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कार्ट्स, यात्रा बीमा, सुरक्षा जैसी अनेक सेवा शामिल है। देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। पर्यटक इसकी बुकिंग आनलाइन या अधिकृत एजेंट से करा सकते है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!