IPL 2023 से बाहर होते ही दिल्ली कैपिटल्स में ये बड़े बदलाव की है तैयारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स के हाथों 31 रन से हार के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में पंजाब के सात विकेट पर 167 रन के जवाब में बेहतरीन शुरूआत के बावजूद दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी. एक समय उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 69 रन था लेकिन उसने छह विकेट 19 रन के भीतर गंवा दिए. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स ने अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा कि आखिरी दो मैचों में युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

प्लेइंग 11 में अब मिलेगा युवा खिलाड़ियों को मौका

पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद होप्स ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘इतनी अच्छी शुरूआत के बाद बल्लेबाजों का जिस तरह से प्रदर्शन रहा, वह अस्वीकार्य है.  कोई भी खिलाड़ी पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने में नाकाम रहा. पूरे टूर्नामेंट में कुछ मैचों को छोड़कर बल्लेबाजों ने निराश किया.’ दिल्ली ने यश धुल और सरफराज खान को इस सीजन में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. यह पूछने पर कि क्या अगले दो मैचों में उनके खेलने की संभावना है, होप्स ने कहा, ‘चयन के मसलों पर मैं नहीं बोल सकता लेकिन उम्मीद है कि अगले दो मैचों में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. हम जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेना चाहेंगे.’

पंजाब किंग्स के कोच का बड़ा बयान

पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने 65 गेंद में 103 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की तारीफ करते हुए कहा, ‘उसकी प्रतिभा की वजह से पहले मैच से ही हमने उसका साथ दिया और अब मैच दर मैच उसके खेल में परिपक्वता आ रही है लेकिन यह महज एक शुरूआत है. उसकी खूबी यह है कि वह 360 डिग्री शॉट्स खेल सकता है. अगर सलामी बल्लेबाज इस तरह मैदान के चारों ओर मार पाता है तो विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बन जाता है. वह इससे पहले अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदल नहीं पा रहा था लेकिन इस मैच में उसने ऐसा किया.’

राहुल चाहर ने किया शानदार प्रदर्शन

सुनील जोशी ने चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर चार विकेट लेने वाले स्पिनर राहुल चाहर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘उसने पिछले मैच में कोलकाता में भी अच्छी गेंदबाजी की थी जबकि वहां स्पिनरों को मदद नहीं मिल रही थी. यहां मददगार पिच पर उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि बाकी मैचों में यह लय बनी रहेगी.’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!