जामताड़ा गैंग ने एक करोड़ 28 लाख रुपए की ठगी की, आईं 25 शिकायतें

रांची । पूरे देश में जामताड़ा गैंग अलग-अलग तरह से लूट को अंजाम दे रहा है। पैसे के नाम पर, कभी कॉल सेंटर बनाकर तो कभी कंपनी के नाम पर ठगी के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। रोज सैकड़ों लोगों को झांसा देकर उनके खून-पसीने की कमाई को लूट लिया जा रहा है। अब इस गैंग की एक नई साजिश का खुलासा हुआ है। जामताड़ा गैंग का डबल का डोज लोगों से लूट चुका है।
झारखंड में 25 लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है। जामताड़ा गैंग ने जीवी फुटबॉल नाम की एक कंपनी में अपनी कमाई का पैसा इन्वेस्ट किया था। इन्हें बताया गया था कि 2.5 प्रतिशत की दर से रोज इन्हें इनकी इन्वेस्टमेंट पर इनकम होगी और एक महीने में पैसा डबल हो जाएगा। लोगों ने एक दूसरे को इसके बारे में बताया। इस कंपनी के मुताबिक ये लोग विदेशों में खेले जा रहे फुटबॉल मैच में पैसा इन्वेस्ट करते हैं, जिससे इन्हें कमाई होती है।
लोग इस कंपनी के झांसे में आ गए। सबको ये ऑफर काफी लुभावनी लगी। एक-दूसरे को लोगों ने इस ऑफर के बारे में बताया। इस तरह कुल एक करोड़ 28 लाख रुपये इस कंपनी में झारखंड के लोगों ने इन्वेस्ट किए, लेकिन फिर ये कंपनी अचानक गायब हो गई। जब तक लोग समझ पाते कि ये जामताड़ा गैंग की नई साजिश है, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ये कंपनी लोगों के लाखों रुपये लूट चुकी थी।
जामताड़ा गैंग के झांसे में झारखंड के रांची, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के लोग आए हैं। किसी ने 16 लाख का इन्वेस्ट किया, किसी ने 5 लाख का तो किसी ने 2 लाख का। इसी तरह इन लोगों ने इस कंपनी में अपनी पूरी कमाई लगा दी। इन लोगों को इस कंपनी ने व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा था। पहले 500 रुपये देकर इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन करवाना था और फिर बाद में अपने हिसाब से पैसा लगाना था। पुलिस ने इन लोगों की शिकायत दर्ज कर ली है और अब जांच शुरू हो चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!