श्री हरमंदिर साहिब के पास करीब 30 घंटे बाद फिर हुआ धमाका, सुबह छह बजे ब्लास्ट से लोगों में दहशत

अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के पास सारागढ़ी पार्किंग के निकट शनिवार देर रात धमाके की जांच अभी चल ही रही थी कि सोमवार सुबह करीब छह बजे एक बार फिर वहीं धमाका हो गया। इसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। करीब 30 घंटे में दूसरे धमाके से लाेगों में दहशत फैल गई है। दूसरा धमाका भी वहीं हुआ जहां पहला ब्लास्ट हुआ था। इससे लोगों में दहशत फैल गई है।

शनिवार देर रात धमाके में तीन लोगों को आई थी चोट
शनिवार देर रात श्री हरमंदिर साहिब के पास सारागढ़ी पार्किंग के निकट अचानक धमाका हो गया था। इस धमाके से सारागढ़ी पार्किंग के शीशे टूट गए थे और वहां बेंच पर सो रहे एक युवक समेत तीन लोग मामूली जख्मी हो गए थे। रविवार को लोकल फॉरेंसिक टीम को जांच के दौरान वहां से 5-7 टुकड़े (पार्टिकल) मिले, जिनकी जांच के लिए आला अधिकारियों ने मोहाली से फोरेंसिक की टीम बुलाई गई है। डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने इस धमाके में तीन लोगों के जख्मी होने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से हैरिटेड स्ट्रीट में बैठ कर कीर्तन श्रवण किया जा रहा था। इस दौरान देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक धमाका हो गया। श्रद्धालुओं ने देखा तो वहां आसमान में धुएं का गुब्बार उड़ रहा था और वहां दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। इस दौरान ही वहां हेरिटेज स्ट्रीट के रास्ते में लगाए एक बैंच पर सो रहा सोनू राजपूत नामक युवक जख्मी हो गया। धमाके के बाद हवा में उड़े छोटे-छोटे टुकड़े दो से तीन अन्य श्रद्धालुओं को भी लगे।

धुएं से आ रही थी पोटाश की बदबू
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल से चारों तरफ करीब 10 से 15 मिनट तक धुएं से पोटाश की बदबू आती रही थी। वहीं पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी। इस दौरान ही धमाके की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई, जिसमें धमाके के बाद धुएं का गुब्बार हवा में उठता दिखाई दे रहा है। एडीसीपी सिटी-1 डा. मेहताब सिंह और एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

वहीं डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि लोकल फोरेंसिक टीम को मौके से 5-7 छोटे-छोटे टुकड़े (पार्टिकल) मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है, वहीं इन टुकड़ों की जांच के लिए मोहाली से भी फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि डीसीपी भंडाल ने इसे आतंकी हमले से इनकार किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!