कोरोना खत्म!: कोविड अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं, WHO ने जनवरी 2020 में किया था एलान

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)ने कोविड-19 वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल के समाप्त होने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि इसका मतलब यह नहीं है कि कोविड-19 खत्म हो गया है। बता दें कि डब्लूयएचओ ने 30 जनवरी 2020 को कोविड को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था।

पिछले हफ्ते, कोरोना की वजह से हर तीन मिनट में एक की मौत
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने कोविड-19 और वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों पर एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। ब्रीफिंग के दौरान टेड्रोस ने बताया कि पिछले हफ्ते, कोरोना की वजह से हर तीन मिनट में एक व्यक्ति की मौत हुई। अभी भी दुनियाभर में हजारों लोग आईसीयू में अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं।

WHO के पास लगभग 7 मिलियन मौतों के आंकड़े
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक के मुताबिक, चीन में इसके आउटब्रेक होने के बाद से 3 वर्षों में, कोरोना ने हमारी दुनिया को एकदम बदल कर रख दिया है। डब्ल्यूएचओ को लगभग 7 मिलियन मौतों की सूचना दी गई है। लेकिन हम जानते हैं कि संख्या कम से कम 20 मिलियन से कई गुना अधिक है।

11 मार्च 2020 को कोरोना वायरस घोषित हुई थी वैश्विक महामारी
कोरोना वायरस के पहले मामलों का पहली बार चीन में दिसंबर 2019 में पता चला था। धीरे-धीरे यह वायरस दुनियाभर के अन्य देशों में तेजी से फैलने लगा। इसी को देखते हुए WHO ने 30 जनवरी 2020 को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया। वहीं, 11 मार्च 2020 को कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!