दिल्ली से लेकर यूएन तक, पूरी दुनिया में सुनी जाएगी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आज 100 एपिसोड पूरे हो जाएंगे। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी और करोड़ों लोग इसे लाइव सुन सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड होने पर कहा कि इससे मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का पता चलता है और लोग इस बात की तारीफ करते हैं कि पीएम मोदी सामाजिक मुद्दों में भी अपना योगदान देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की है कि वह मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुने। पीएम ने कहा कि इस रेडियो कार्यक्रम की यात्रा बेहद खास रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान देशवासियों की कलेक्टिव स्प्रिट का उत्सव मनाया जाएगा। बता दें कि 3 अक्टूबर 2014 को पहली बार मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री महिलाओं, बच्चों, किसानों और युवाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर बात करते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मन की बात एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है और यह हमारी याद में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री देशवासियों को हर महीने लगातार बिना किसी ब्रेक के संबोधित करते हैं। आज उस कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो रहे हैं। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी भी राजनीति या राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं की और सिर्फ देश और देशवासियों से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

केंद्रीय मंत्री बोले- नई शुरुआत थी

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर कहा कि हमने एक अद्वितीय, अभूतपूर्व और एक नई शुरुआत की थी लेकिन समय के साथ इस कार्यक्रम की पहुंच बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंची, जिसमें देश के मुखिया पीएम मोदी जनता से सीधे संवाद करते हैं, जिसका जनता पर बड़ा प्रभाव पड़ा। 

दिल्ली से लेकर यूएन तक, पूरी दुनिया में सुनी जाएगी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आज 100 एपिसोड पूरे हो जाएंगे। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी और करोड़ों लोग इसे लाइव सुन सकते हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!