इंदौर 30 सितम्बर 2019
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता-2019 का आयोजन 01 अक्टूबर 2019 से 5 अक्टूबर 2019 तक इंदौर में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में चार खेल कबड्डी, हैण्डबाल 19 वर्ष बालक/बालिका, थाई बाक्सिंग 17,19 वर्ष बालक/बालिका एवं लॉन टेनिस 14,17,19 वर्ष बालक/बालिका की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के सभी 10 संभागों से लगभग एक हजार खिलाड़ी एवं आफिश्यिल्स सहभागिता करगें।
स्पर्धा का उद्घाटन समारोह आज 01 अक्टूबर का दोपहर 3 बजे माली समाज धर्मशाला बिजलपुर में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में एवं उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…









