रिलायंस इंश्योरेंस फ्रॉड मामले में राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बयान दर्ज

नई दिल्ली। सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस घोटाला मामले में 5 घंटे तक पूछताछ की। इस मामले में उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान मलिक ने इस घोटाले का जिक्र भी किया था। सीबीआई ने मामले में सत्यपाल मलिक का बयान दर्ज कर लिया है। अब इसका मूल्यांकन किया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले में सीबीआई एक साल पहले मामला दर्ज किया था। 
सत्यपाल मलिक ने 2018 में राज्यपाल रहने के दौरान उद्योगपति अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंश्योरेंस का एक कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था। सीबीआई इस मामले में 6 राज्यों में पहले ही छापेमारी कर चुकी है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस घोटाला मामले में सत्यपाल मलिक से सीबीआई की ये दूसरी पूछताछ है। पूछताछ करने के लिए बीते शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक सप्ताह पहले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को नोटिस जारी कर कुछ सवालों के जवाब मांगे थे। 
सत्यपाल मलिक कई मौकों पर रिलायंस जनरल इंश्योरेंस घोटाला को उठा चुके हैं। उनका का कहना है कि 23 अगस्त 2018 और 30 अक्टूबर 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!