लातिन अमेरिका (Latin America) के साथ व्यापार संबंध बढ़ाना चाहता है भारत: जयशंकर

बोगोटा:विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और लातिन अमेरिका (Latin America)के बीच व्यापार 50 अरब डॉलर तक पहुंचने वाला है और भारत इसे और बढ़ाना चाहता है। उन्होंने बताया कि भारत की कंपनियां यहां ऊर्जा, खनन, कृषि और वाहन जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं।

कोलंबिया की राजधानी में भारत-कोलंबिया बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि लातिन अमेरिका के चार दिवसीय देशों की यात्रा का उद्देश्य इस क्षेत्र के साथ भारत के सहयोग को और बढ़ाने के तरीके खोजना है।

जयशंकर ने कहा, ‘‘आज यहां आने का हमारा उद्देश्य लातिन अमेरिका में भारत की बढ़ती मौजूदगी को रेखांकित करना है। हमारे बीच व्यापार 50 अरब डॉलर प्रतिवर्ष के स्तर तक पहुंचने जा रहा है। हमारी कंपनियां इस क्षेत्र में ऊर्जा से लेकर खनन और कृषि से लेकर वाहन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि जहां तक व्यापार की बात है तो हम निश्चित ही इसे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन हमें यह निर्णय लेना है कि निवेश कब, कहां और कितना करना है।

भारत और कोलंबिया के ऐसे क्षेत्र जिनमें मिलकर काम किया जा सकता है, उनके बारे में बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत में भी चिकित्सा एवं सेहत बनाने के परंपरागत तौर-तरीके चलन में हैं जिनका व्यावसायिक उपयोग हो सकता है।

विदेश मंत्री ने कोलंबिया के निवेशकों से कहा, ‘‘भारत में डिजिटल क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिली है। आज भारत नवोन्मेष और स्टार्टअप का केंद्र बना है। यह 100 यूनिकॉर्न की भूमि है और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। यदि आपकी दिलचस्पी साइबर सुरक्षा, कृत्रिम मेधा, ड्रोन या अंतरिक्ष संबंधी कार्यों में है तो भारतीय व्यापारियों से संपर्क करना लाभदायक होगा।’’

जयशंकर गुयाना, पनामा, कोलंबिया और डोमिनिकन रिपब्लिक की नौ दिनों की यात्रा पर है। विदेश मंत्री के रूप में लातिन अमेरिकी देशों तथा कैरिबियाई क्षेत्र की उनकी यह पहली यात्रा है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!