मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को फिर मिल सकती है सेवावृद्धि

भोपाल  ।  मध्‍य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को एक बार फिर छह माह की सेवा वृद्धि मिल सकती है। उन्हें छह माह की सेवा वृद्धि की दिसंबर 2022 में दी गई थी, जिसकी अवधि 31 मई को समाप्त होगी। इसके पहले सामान्य प्रशासन विभाग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुमोदन से केंद्र सरकार को सेवा वृद्धि का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। यदि इसे अनुमति मिल जाती है तो वे ही विधानसभा के चुनाव कराएंगे। चुनाव नवंबर में प्रस्तावित हैं और उसी माह उनकी सेवा वृद्धि की अवधि भी पूरी होगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को भी सेवा वृद्धि दी गई थी।

मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से सरकार की योजनाओं को मुख्य सचिव क्रियान्वित करा रहे हैं, उससे उन्हें छह माह की सेवा वृद्धि दिए जाने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री के साथ उनका तालमेल अच्छा है। हाल ही में जब कुछ कलेक्टरों के स्थानांतरण किए गए तो उसमें मुख्य सचिव की पंसद को महत्व दिया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन, बजट आवंटन के बाद विभागीय गतिविधियों की निगरानी वे ही कर रहे हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर मैदानी जमावट भी की जानी है। इसकी तैयारी भी प्रारंभ हो गई है।उनके बैच 1985 के सभी अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बैंस को सेवा वृद्धि दिए जाने से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था पर केंद्र सरकार उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अब उन्हें केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव बनाया गया है और चुनावी वर्ष में सरकार कोई प्रयोग भी नहीं करना चाहती है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य सचिव को छह माह की सेवा वृद्धि और दिलवा सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!