हम ओवैसी या मजलिस से नहीं डरते हैं, स्कूलों से मु‎स्लिम आरक्षण करेंगे समाप्त : शाह

हैदराबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यहां रैली को संबो‎धित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मुस्लिम कोटे को असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने की बात कही है। शाह ने कहा कि अगर बीजेपी तेलुगू राज्य में सत्ता में आती है तो तेलंगाना में अल्पसंख्यकों के आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। वह हैदराबाद से 46 किमी दूर चेवेल्ला में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश में बीआरएस के विस्तार की योजना का मजाक उड़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2024 के संसदीय चुनावों के बाद आसानी से सत्ता हासिल कर लेंगे। वहीं यह भी ऐलान किया कि उनकी सरकार आई तो हैदराबाद के ईदगाह परेड मैदान में ऐसा स्वतंत्रता दिवस मनेगा कि पूरी दुनिया देखेगी। शाह ने कहा कि हम ओवैसी या मजलिस से नहीं डरते हैं। एक आक्रामक रुख अपनाते हुए, शाह ने केसीआर को एक खुली धमकी देते हुए कहा कि बीजेपी तब तक नहीं रुकेगी जब तक कि बीआरएस को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका (केसीआर) गुलाबी पार्टी का टीआरएस से बीआरएस में कायापलट गले तक गहरे भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने की एक मात्र रणनीति थी। शाह ने कहा ‎कि हम शिक्षण संस्थानों में मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर देंगे। कोटा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ी जातियों का संवैधानिक अधिकार है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें इसका लाभ मिले।
यहां पर संसद प्रभारी योजना के हिस्से के रूप में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा ‎कि केसीआर प्रधानमंत्री बनने और भारत का दौरा करने का सपना देखते हैं, लेकिन पहले वह अपने क्षेत्र में देखें, जहां सड़ांध भरी है। गृहमंत्री ने लोगों से लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत देने की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही एक ट्रेलर आ रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनाईए हैदराबाद के ईदगाह मैदान में हम धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा कि मजलिस आपके लिए मजबूरी है, बीजेपी के लिए नहीं। तेलंगाना सरकार तेलंगाना के लोगों के लिए चलेगी, ओवैसी के लिए नहीं चलेगी। बीआरएस का चुनाव चिन्ह कार है। कार का स्टेरिंग मजलिस के पास है, ओवैसी के पास है तो कार की दिशा अच्छी हो सकती है? कमल को वोट दीजिए, कमल में बैठकर महालक्ष्मी तेलंगाना में उतरेंगी। यह भारत का नक्शा भी बनाते हैं तो कश्मीर को आजाद भारत बताते हैं।
अमित शाह ने कहा कि केसीआर ने तेलंगाना को अपने परिवार के लिए एटीएम बना रखा है। ये ओवैसी के एजेंडे पर चलते हैं और तेलंगाना स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाते। भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरी दुनिया देखे ऐसा तेलंगाना का स्वतंत्रता दिन का उत्सव मनाएंगे। शाह ने कहा कि तेलंगाना में युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। यहां पेपर लीक हो रहे हैं, लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। जो ठीक से एक परीक्षा भी नहीं करवा सकता उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं। भाजपा तेलंगाना के अध्यक्ष संजय ने पेपर लीक के खिलाफ युवाओं के अधिकार के लिए आवाज उठाई, तो केसीआर ने उन्हें जेल में डाल दिया। केसीआर जी सुन लो भाजपा का एक भी कार्यकर्ता आपसे नहीं डरता, हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी की जब तक आपको गद्दी से नहीं उतार देते।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!