लू लगने से 13 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई। ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 13 लोगों मौत हो गई। वहीं 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों का इलाज चल रहा है। कार्यक्रम में लाखों लोगों ने भाग लिया था। इस वजह से घायलों की संख्या अधिक बताई जा रही है। इस घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने की जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई और पनवेल शहर के अस्पतालों में कुछ मरीज ‘वेंटिलेटर’ पर हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कुछ लोगों को खारघर के टाटा अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार देर रात बताया था कि नवी मुंबई में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह में हीट स्ट्रॉक की चपेट में आने के कुछ ही घंटों बाद अस्पतालों में 7 लोगों की मौत हो गई। शिंदे ने रविवार रात पत्रकारों से बातचीत में इन मौतों को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। हालांकि अब मौतों का आकंड़ा बढ़कर 13 हो गया है।

उन्होंने बताया, “डॉक्टरों से मिली ब्रीफिंग के मुताबिक 7-8 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 24 का इलाज चल रहा है। यह लू लगने का मामला है। करीब 50 लोगों को नवी मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं, बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।”

heat stroke death
heat stroke death

मृतक के परिजनों को 5 लाख मुआवजा

शिंदे ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। heat stroke death उन्होंने कहा, लू के कारण इलाज करा रहे लोगों का इलाज मुफ्त होगा। राज्य उनके इलाज के लिए सरकारी खजाने से अस्पताल का बिल भरेगी।

लू के लक्षण

हीट-स्ट्रोक यानी लू के लक्षण अगर पहचान लिए जाएं तो उसके इलाज में समय रहते मदद मिल सकती है। इसलिए हीट-स्ट्रोक के सारे लक्षणों की पहचान होनी जरूरी है।

-त्वचा का लाल होना
-सिर दर्द
-डिमेंशिया
-तेज बुखार
-होश खो देना
-मानसिक स्थिति बिगड़ना
-मतली और उल्टी
-हार्ट रेट बढ़ना
-त्वचा का नर्म होना
-त्वचा का सूखना

हीट-स्ट्रोक से राहत पाने के उपाय


-जिस व्यक्ति को लू लगी है उसे धूप में न रखें
-कपड़ों की मोटी लेयर हटा दें और हवा लगने दें
-शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कूलर या पंखे में बैठाएं
-ठंडे पानी से नहलाएं
-शरीर को ठंडे पानी के कपड़े से पोछें
-सिर पर आइस पैक या कपड़े को ठंडे पानी से गीला करके रखें
-ठंडे पानी में भीगे तौलिये को सिर, गर्दन, बगल और कमर पर रखें

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!