औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, BSE 828 अंक लुढ़का, IT कंपनियों का बुरा हाल

नई दिल्ली:सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को शेयर बाजार ने खराब शुरुआत की है। सेंसेक्स आज 60,385.90 अंकों पर ओपन हुआ। लेकिन देखते ही देखते यह 828.27 अंक या 1.37 प्रतिशत टूट कर 59,602.73  पर आ गया। निफ्टी में भी सुबह एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। सुबह 192 अंक नीचे आ कर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,635.40 पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। आज सुबह इंफोसिस के शेयरों में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा टेक महिंद्रा की भी स्थिति खराब है। विप्रो, एचसीएल टेक, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और एनटीपीसी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। बता दें, आईटी इंडेक्स सुबह 6 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया था।

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
जहां एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। एनएसई में सोमवार सुबह पॉवर ग्रिड के शेयरों 2.55 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया के शेयरों में तेजी देखी गई है। बता दें, बीएसई-30 में 11 कंपनियां आज सुबह लाल निशान पर ट्रेड कर रही थीं।

गुरुवार को भी शेयर बाजार ने खराब शुरुआत की थी। लेकिन कुछ ही देर बाद इसमें तेजी देखने को मिली थी। जिस वजह से तब सेंसेक्स 60,431 पर बंद हुआ था। आज से पहले लगातार 9 कारोबारी दिन में सेंसेक्स 2100 से अधिक अंकों की बढ़त बनाने में सफल रहा था। बता दें, शुक्रवार को शेयर बाजार अंबडेकर जयंती की वजह से ओपन नहीं हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!