नेपाल के नये विदेश मंत्री होंगे नारायण प्रसाद सऊद 

काठमांडू । नेपाली कांग्रेस के नेता नारायण प्रसाद सऊद ने रविवार को नेपाल के नए विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने यहां राष्ट्रपति भवन में नवनियुक्त विदेश मंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विदेश मंत्री सऊद की नियुक्ति अगले महीने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले हुई है। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है।

यात्रा की तिथि और कार्यक्रम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सऊद को विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।

जयशंकर ने ट्वीट किया, “हमारी बहुआयामी साझेदारी को मजबूत बनाने को लेकर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। नयी भूमिका के लिए आपको शुभकामनाएं।”

पिछले सप्ताह सत्तारूढ़ गठबंधन की एक बैठक के दौरान सऊद को विदेश मंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में सीपीएन (माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री प्रचंड, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने भाग लिया था।

सऊद (60) नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय समिति के सदस्य भी हैं। वह सुदूर-पश्चिमी नेपाल के निर्वाचन क्षेत्र कंचन से प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। वह पहले शिक्षा और खेल राज्य मंत्री और सिंचाई मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

प्रचंड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में नेपाली कांग्रेस पार्टी के चार मंत्री है, हालांकि नेपाली कांग्रेस को आठ मंत्री पद देने की सहमति बनी थी।

प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस आंतरिक कलह के कारण शेष चार मंत्रियों के नाम पर फैसला नहीं कर सकी है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री प्रचंड ने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा के मद्देनजर सऊद को विदेश मंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है।

नेपाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रचंड दो सप्ताह के भीतर भारत दौरे पर जाएंगे।

इस बीच, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट के नंदा चौपाई ने राष्ट्रपति भवन में समारोह के दौरान बुनियादी ढांचा एवं परिवहन राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!