असद के हाथ में थी ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर, गुलाम के पास वाल्थर पी88 पिस्टल

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम मकसूद को एसटीएफ ने बृहस्पतिवार दोपहर 12:45 बजे बड़ागांव थाना क्षेत्र के तहत पारीछा बांध के पास मार गिराया। दोनों साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जा रहे माफिया अतीक को पुलिस टीम पर हमला करके छुड़ाने के लिए तीन दिन से झांसी में थे।

इसकी सूचना पर एसटीएफ ने उनके छिपने की जगह की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख दोनों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दोनों मारे गए। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। असद पर एक और गुलाम पर आठ मुकदमे दर्ज थे। वहीं, मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है। 

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो गनर की हत्या 24 फरवरी, 2023 को गोलियां और बम बरसाकर कर दी गई थी। उमेश पाल पर सबसे पहले फायरिंग असद ने ही की थी। जबकि, इस घटना के दरम्यान गुलाम बमबाजी कर रहा था। इसके बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। 

इसी बीच एसटीएफ को उनकी झांसी में होने की सूचना मिली। एसटीएफ ने दोनों को झांसी-कानपुर हाईवे पर पारीछा पावर प्लांट के पास घेर लिया। दोनों बाइक पर सवार थे। एसटीएफ के घेरते ही असद ने अपने विदेशी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी और पावर प्लांट से सटे रास्ते से होते हुए जंगल की ओर भागे। इस दौरान एसटीएफ ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें असद और गुलाम की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु कुमार ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही थी। इनके झांसी में होने की जानकारी मिलने पर उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया गया।

असद ने ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर से झोंका था पुलिस टीम पर फायर 
एसटीएफ ने असद के पास से अत्याधुनिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर बरामद की है। यह अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल है। एक राउंड में 12 फायर इस पिस्टल से किए जा सकते हैं। असद ने इसी पिस्टल से एसटीएफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसके साथी गुलाम के पास वाल्थर पी88 पिस्टल थी। यह भी अत्याधुनिक स्वचालित विदेशी पिस्टल है। गुलाम ने भी 12 राउंड फायर किए थे। एसटीएफ टीम में दो कमांडो भी मौजूद थे। उनके पास स्वचालित हथियार थे।

प्रयागराज में 24 फरवरी को हुई थी उमेश की हत्या 
उमेश पाल को 24 फरवरी 2023 को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया था। अतीक अहमद का बेटा असद समेत छह शूटर गोली और बम मारते हुए सीसीटीवी में दिखे थे। अगले दिन  उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उस्मान उर्फ विजय चौधरी को पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था।

अतीक ने कहा था…मिट्टी में मिला दिया…अब रगड़ा जा रहा 
एनकाउंटर के एक दिन बुधवार को पहले माफिया अतीक ने झांसी पहुंचने से पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कहा था कि उसे मिट्टी में मिला दिया गया है। अब तो सिर्फ रगड़ा जा रहा है। वह बुधवार को झांसी पुलिस लाइन में सवा घंटे तक रुका था।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!