14 अप्रैल से ग्रहण योग, 30 दिन तक इन राशियों को रहना होगा सावधान

ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. वैसे तो मेष राशि में सूर्य बलवान रहकर हमेशा शुभ परिणाम देते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है. दरअसल, मेष राशि में पहले से ही राहु ग्रह बैठा हुआ है. ऐसे में राहु और सूर्य की उपस्थिति ग्रहण योग का निर्माण करेगी. इस युति पर शनि की नीच की दृष्टि भी होगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि ये ग्रहण योग तीन राशियों की मुश्किल बढ़ाने वाला है.

वृष राशि- सूर्य-राहु की युति आपके द्वादश भाव में ग्रहण योग बना रही है. आपको मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट मिल सकता है. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. रुपये-पैसे का संचय करने में मुश्किल होगी. बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है. माता के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं. स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं.

कन्या राशि- आपकी राशि के अष्टम भाव में ग्रहण योग बन रहा है. यह योग आपके लिए अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है. दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं. घर में बीमारियों की दस्तक हो सकती है. इस समय किसी को धन उधार न दें, वरना आपका पैसा अटक सकता है. वाणी और व्यवहार पर संयम न रखने से झगड़ा-विवाद हो सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं.

मकर राशि- आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य-राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा. परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे. इस समय किसी भी प्रकार आर्थिक डील या निवेश करने से बचें. ग्रहण योग के रहने तक आपके खर्चों में इजाफा होगा. प्रेम प्रसंग में भी असफलता के योग दिखाई दे रहे है. दांपत्य जीवन भी प्रभावित हो सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!