मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी हादसे का शिकार, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

गढ़ाकोटा (सागर ): मध्य प्रदेश के सतना जिले की मैहर विधानसभा से विधायक नारायण त्रिपाठी बुधवार देर रात बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में जा रहे थे। इसी दौरान सागर जिले के गढ़कोटा में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए, हालांकि विधायक व उनका ड्राइवर हादसे में बाल-बाल बच गए।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मैहर विधानसभा से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की कार को गढाकोटा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी दी। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि विधायक और ड्राइवर सुरक्षित हैं। हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे सागर जिले के गढ़ाकोटा के पास हुआ था। विधायक त्रिपाठी ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हादसे की जानकारी दी है।

विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वे स्कॉर्पियो से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ाकोटा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। बताते चलें कि बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा से अलग होकर विंध्य पार्टी बनाने की घोषणा की है। जिसको लेकर बीजेपी और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!